उत्तराखंड शासन ने 12 आइपीएस अधिकारियों के दायित्वों में किया फेरबदल
उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमें में एक दर्जन आइपीएस के दायित्वों में फेरबदल कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। गृह सचिव नितेश कुमार झा की ओर से जारी आदेश में अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी के पद पर तैनात डॉ. पीवीके प्रसाद को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अमित सिन्हा को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस के पद से हटाकर पुलिस महा निरीक्षक दूरसंचार का प्रभार दिया गया है। इसी तरह संजय गुंज्याल से पुलिस महानिरीक्षक पीएसी और एसडीआरएफ हटाया गया है। एपी अंशुमान को पुलिस महा निरीक्षक साइबर अपराध एवं एसटीएफ सहित पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यहां देखें पूरी सूची-



Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






