Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 20, 2026

अंडर 14 नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड गर्ल्स टीम ने जीता कांस्य, चौथे स्थान पर रही ब्वॉयज टीम

अंडर 14 नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड गर्ल्स की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही ब्वॉयज टीमचौथे स्थान पर रही। टीम के देहरादून पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। उत्तर उत्तर प्रदेश के बनारस में 9 से 11 जून को आयोजित अंडर-14 नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें प्रथम स्थान पर यूपी, दूसरे स्थान पर हरियाणा और तृतीय स्थान पर उत्तराखंड की टीम रही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ब्वॉयज टीम सेमीफाइनल मैच में जम्मू कश्मीर से हार कर चौथे स्थान पर रही। उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भारद्वाज ने बताया कि चैंपियनशिप में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर व उत्तराखंड ने प्रतिभाग किया था। बताया कि अंडर 11 नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप उत्तराखंड में प्रस्तावित है। इसकी अगस्त माह में होने की संभावना है इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उत्तराखंड गर्ल्स टीम की कोच व उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन के सचिव चित्रांजलि नेगी ने बताया कि उत्तराखंड टीम ने पंजाब को 4- 1 व दिल्ली को 5-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स टीम की कप्तान कीर्ति बंगवाल ने सर्वाधिक गोल किए। निशिता भाटिया ने दो गोल अंजनी पवार अंकिता दास और अक्षिता मित्तल ने एक-एक गोल किया गोलकीपर रिशिता पाल व इशिका भट्ट ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ब्वॉयज टीम के कैप्टन कृष्ण राठौड़ ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया साथ में आयुष रावत, अंगद रतूड़ी, देवांश ठाकुर, अथर्व मिश्रा, कार्तिकेय सुंद्रियाल, श्रेयांश वर्धन, कुशाल प्रतीक, आदर्श राय व रितिक टेकरीवाल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। ब्वॉयज टीम के कोच राजेश विक्टर व मैनेजर सोहित रतूड़ी थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।