Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

पेन-इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में पेन-इंडिया स्कूल, भानियवाला में संचालित सीएससी बाल विद्यालय में उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फैंसी ड्रेस एक्टिविटी का आयोजन किया गया। नन्हे बच्चे उत्तराखंड सांस्कृतिक वेशभूषा में नजर आए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पेन-इंडिया स्कूल में उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में आयोजित फैन्सी ड्रेस एक्टिविटी में नन्हे बच्चे उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर स्कूल पहुंचे। इस दौरान बच्चों ने गढ़वाली-कुमाउंनी गीतों पर सामूहिक डांस किया। स्कूल की शिक्षिकाओं सहित मौजूद अभिभावकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम का शुभारंभ आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसी कड़ी में पेन-इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अनूप रावत ने कहा कि आंदोलनकारियों का संघर्ष हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। सहसंस्थापक संतोष बुड़ाकोटी ने कहा कि हमारा फोकस बच्चों को एक्टिविटी बेस्ड वैल्यु एजुकेशन देना है। इस अवसर पर विद्यालय की वॉलंटियर शिक्षिकाएं ऋतु शर्मा, दीपालिका नेगी, दीपाली तोपवाल, निर्मला गुसाईं, सहायिका रेखा मौजूद रहे।