Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 8, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस का लोक पथ से प्रतिज्ञा पत्र अभियान दो दिसंबर से, सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी पार्टी की टोलियां

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के घोषणा पत्र को आम नागरिकों का घोषणा पत्र बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रदेश व्यापी लोक पथ से प्रतिज्ञा पत्र कार्यक्रम चलाएगी।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के घोषणा पत्र को आम नागरिकों का घोषणा पत्र बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रदेश व्यापी लोक पथ से प्रतिज्ञा पत्र कार्यक्रम चलाएगी। इसके लिए चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज सभी जिला व महानगर अध्यक्षों को कार्यक्रम की तैयारी के लिए पत्र भेज कर अपने अपने जिले में पड़ने वाली सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम की तैयारी करने का आग्रह किया है।
आज अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में धस्माना ने बताया कि पिछले दिनों स्क्रीनिंग कमेटी व चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के घोषणापत्र को आम लोगों की अपेक्षाओं व विचारों के अनुरूप बनाने के लिए पार्टी एक व्यापक अभियान चलाएगी। इसके तहत राज्य की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के सक्रिय नेताओं व कार्यकर्ताओं की टोलियां भेज कर लोगों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। साथ ही लोगों की कांग्रेस सरकार बनने पर जो अपेक्षाएं हों, उनके अनुरूप पार्टी का घोषणापत्र तैयार किया जाए।
धस्माना ने कहा कि पार्टी की चुनाव घोषणापत्र समिति इस कार्य को जिला स्तर पर पहले ही कर रही थी। अब इसे और व्यापक स्वरूप देते हुए राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के की ओर से हर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त दो नेताओं व विधानसभा के चार नेताओं के साथ एक टीम दो दिसंबर से सात दिसंबर तक विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान उनके सुझाव आमंत्रित करेंगे। धस्माना ने कहा कि 10 दिसंबर तक ये सभी टीमें अपनी रिपोर्ट प्रदेश चुनाव घोषणापत्र को सौंप देंगी। तत्पश्चात समिति अपने प्रतिज्ञा पत्र को अंतिम रूप देगी। धस्माना ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष व वह स्वयं समाज के अलग अलग वर्गों के लोगों से मिल कर संवाद कर सुझाव प्राप्त कर रहे हैं।