Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 3, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस 11 से 14 जून तक जिला स्तर पर आयोजित करेगी नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशालाएं

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 11 से 14 के मध्य राज्य के प्रत्येक जनपद में जिला स्तरीय नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशालाएं आयोजित करेगी। आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने इसकी जानकारी दी।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 11 से 14 के मध्य राज्य के प्रत्येक जनपद में जिला स्तरीय नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशालाएं आयोजित करेगी। आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने इसकी जानकारी दी। बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से उदयपुर राजस्थान में आयोजित तीन दिवसीय नव संकल्प शिविर का आयोजन किया गया था। इसके पश्चात देहरादून में एक और दो जून को दो दिवसीय नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों ने प्रतिभाग किया। इसमें लिए गए निर्णय से अवगत कराने के लिए आज प्रदेश मुख्यालय कांग्रेस भवन, देहरादून में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी तथा प्रदेश प्रवक्ता एवं गढवाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने कार्यशाला में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देहरादून में आयोजित दो दिवसीय नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला में उत्तराखंड में पार्टी संगठन पर हुई व्यापक चर्चा व उदयपुर नव संकल्प को पार्टी के बूथ स्तर तक पहुंचाने का निर्णय राज्य पार्टी नेतृत्व ने लिया। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 11 से 14 जून 2022 के मध्य राज्य के प्रत्येक जनपद में जिला स्तरीय नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला स्तरीय नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशालाओं के सफल आयोजन के लिए जिला पर्यवेक्षक व मुख्य वक्ता नियुक्त किये गये हैं। उधमसिंहनगर में रणजीत सिंह रावत, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, हरिद्वार में धीरेन्द्र प्रताप, नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा,देहरादून में काजी निजामुद्दीन, रवि बहादुर, विरेन्द्र जाति, उत्तरकाशी में विक्रम सिंह, शांति प्रसाद भट्ट, टिहरी में विजयपाल सजवाण, डॉ. प्रदीप जोशी, चमोली में मनोज रावत, प्रदीप बगवाडी, सरोजनी कैन्तूरा, रूद्रप्रयाग में डॉ. जीतराम, प्रदीप तिवारी, पौड़ी में मंत्री प्रसाद नैथानी, नवीन जोशी, नैनीताल में आदेश चौहान, हरीश कुमार सिंह, प्रेमानन्द महाजन, अल्मोड़ा में संजीव आर्य, महेश शर्मा, चम्पावत में भुवन कापडी, पुष्कर जैन, पिथौरागढ में खुशहाल सिंह अधिकारी, भगीरथ भट्ट, बागेश्वर में सुमित हृदयेश, हेमन्त बगडवाल को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस नेताओं ने जानकारी दी कि जिला स्तरीय कार्यशाला में जिला/महानगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री व कार्यकारणी के पदाधिकारी, जिले के सांसद, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी 2022, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सभी फ्रंटल संगठनों व विभागों के जिलाध्यक्ष, ब्लॉक व नगर अध्यक्ष एवं पांच पांच पदाधिकारी, जिले से आने वाले एआईसीसी व पीसीसी सदस्य भाग ले सकेंगे। जिला/महानगर अध्यक्ष इन कार्यक्रमों के संयोजक होंगे। वे अपने जनपद के किसी भी ऐसे नेता या कार्यकर्ता को जो कार्यशाला की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो आमंत्रित कर सकेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से 9 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘भारत जोडो’ कार्यक्रम के तहत राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इन कार्यक्रमों में गोष्ठियां, सम्मेलन एवं तिरंगा यात्राओं के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम से जुडे सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।