उत्तराखंड कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ की मनरेगा जनजागरण यात्रा का शुभारंभ, प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने बोला बीजेपी सरकार पर हमला
देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और मनरेगा योजना को खत्म करने की भाजपाई साजिश के खिलाफ उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम विभाग की ओर से देहरादून स्थित शिमला रोड मेहुवाला में एक बड़ी जनसभा के माध्यम से मनरेगा जनजागरण यात्रा शुरू की गई। प्रदेश व्यापी मनरेगा जन जागरण अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर धस्माना ने रोजगार और मनरेगा मुद्दों पर केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि जहां देश और प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर है, वहीं दूसरी ओर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें दुनिया की सबसे बड़ी ग्रामीण रोजगार की गारंटी देने वाली योजना को नष्ट भ्रष्ट करने में लगी है। धस्माना ने कहा कि महात्मा गांधी व गरीब और दरिद्र नारायण से नफरत के कारण मनरेगा जैसी क्रांतिकारी योजना को एक कानून है। ये देश के हर ग्रामीण नागरिक को कम से कम सौ दिन रोजगार का कानूनी हक देता है। अब उसे समाप्त करने की साजिश की गई है। इसे देश व कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आम ग्रामीण आदमी का काम करने का कानूनी अधिकार छीन रही है। उसे ग्राम स्तर पर किसी भी परिवार को काम मांगने के 15 दिन के भीतर काम उपलब्ध कराना कानूनी रूप से अनिवार्य था, जबकि अब किए गए बदलाव से कौन काम करेगा और कौन सा नहीं, यह सरकार तय करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से बनाए गए मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी तय थी। सभी 365 दिन काम उपलब्ध रहता था। अब मजदूरी ठेकेदार तय करेगा और मजदूरी में मनरेगा की तरह हर साल वृद्धि होगी यह गारंटी नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि मनरेगा में केंद्र को 90 प्रतिशत व राज्य को योजना का 10 प्रतिशत अंश देना होता था। अब केंद्र को 60 व राज्य को 40 प्रतिशत अंश देना होगा, जो राज्यों के ऊपर आर्थिक भार होगा। राज्यों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर उसका असर योजना पर पड़ना तय है। कुल मिलाकर केंद्र सरकार की मंशा मनरेगा योजना को खत्म करने की है और इससे ग्रामीण रोजगार पर भारी विपरीत असर पड़ेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश में आज बेरोजगारी दर अपनी चरम पर है। उत्तराखंड में पिछले नौ वर्षों से पुलिस की भर्तियां ना के बराबर हैं। फौज का रास्ता सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती से बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी विभागों में भर्तियां बंद हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भर्ती परीक्षा होती हैं, उनमें अधिकांश लीक हो जाती हैं। राज्य का नौजवान आज बेरोजगारी के कारण हताश निराश है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में मनरेगा बचाने व बेरोजगारी के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाएगी। राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर बेरोजगारी उन्मूलन की दीर्घकालीन योजना बना कर बेरोजगारी दूर करेगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल ने कहा कि हमारा प्रकोष्ठ मनरेगा समाप्त करने की भाजपाई साजिश के खिलाफ प्रदेशव्यापी जन जागरण अभियान चला रहा है। इसकी शुरुआत हो गई है। की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर कौशल ने ताहिर हुसैन अंसारी को महानगर देहरादून श्रम विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर सलीम अंसारी ने की। कार्यक्रम में श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राम गोपाल वर्मा, ताहिर हुसैन, अमरुद्दीन अंसारी, उस्मान मलिक, राव अब्दुल सलाम, संतोष नैनवाल आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



