Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा तीन नवंबर से

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव तीन नवंबर से तीन दिवसीय उत्तराखंड का दौरा करेंगे। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान 3 नवंबर को अल्मोड़ा में पार्टी के कुमाऊं मंडल के तमाम प्रमुख पदाधिकारियों, विधायकों, पीसीसी सदस्यों, जिला कांग्रेस अध्यक्षो, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, सांसद और विधानसभा के चुनाव में लड़े पार्टी उम्मीदवारों और महत्वपूर्ण नेताओं की बैठकें लेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठकों की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा करेंगे और प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य इन बैठकों को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रमुख नेताओं पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इन बैठकों को संबोधित करेंगे। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि चार नवंबर को प्रदेश प्रभारी कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न जनपदों का दौरा करते हुए देहरादून आएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके बाद पांच नवंबर को गढ़वाल मंडल के तमाम जिलों के नेताओं जिलाध्यक्षों, पीसीसी सदस्यों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सांसदों विधायकों संसद और विधानसभा के चुनाव में लड़े प्रत्याशी, शहर और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों व प्रमुख नेताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। धीरेंद्र प्रताप ने बताया इन‌ बैठकों में राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी। साथ ही आगामी रणनीति को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया पड़ोसी राज्य हिमाचल में हो रहे चुनाव में कई पार्टी नेता पहले से भाग ले रहे हैं। अन्य नेताओं को भी इसमें जिम्मेदारी देकर हिमाचल भेजा जाएगा।

You may have missed