उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश की जनता का जताया आभार, मीडिया प्रभारी बोले-जनता ने सुना दिया अपना फैसला
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने प्रदेश की जागरूक जनता की ओर से किये गए भारी मतदान के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान जनता का जो रुझान दिखा उससे साफ हो गया है कि उत्तराखंड की जनता ने अपना फैसला सुना दिया और आगामी दस मार्च को उसकी ओपचारिक घोषणा होनी शेष है। महर्षि ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जो स्नेह कांग्रेस पार्टी के प्रति प्रदर्शित किया, उसके लिए वे खुद व्यक्तिगत रूप से और पूरी पार्टी की ओर से नतमस्तक हैं।उन्होंने कहा कि राज्य के तमाम जागरूक लोगों ने बदलाव की स्पष्ट इबारत लिख दी है। इस कारण कांग्रेस ने जो चार धाम चार काम का संकल्प व्यक्त किया है, उसे दस मार्च से ही लागू कर दिया जाएगा और सबसे पहले सिलेंडर की कीमत को पांच सौ रुपए तक बाँध दिया जाएगा। ताकि महंगाई से त्रस्त जनता को राहत मिल सके। इसके साथ ही पार्टी ने वादे किए हैं, उन्हें भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर उत्तराखण्ड की जनता का आभार व्यक्त किया है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






