Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 17, 2026

उत्तराखंडः सीएम तीरथ सिंह रावत ने मंत्रियों को दिया जिलों के प्रभारी मंत्री का दायित्व

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिलों के प्रभारी मंत्री भी घोषित कर दिए हैं। ये मंत्री जिला योजनाओं के साथ ही विकास कार्यों को के संचालन में योगदान देंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिलों के प्रभारी मंत्री भी घोषित कर दिए हैं। ये मंत्री जिला योजनाओं के साथ ही विकास कार्यों को के संचालन में योगदान देंगे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार की ओर से शासनादेश जारी कर दिए गए हैं।
शासनेदेश के मुताबिक सतपाल महाराज को उधमसिंह नगर, बंशीधर भगत को देहरादून, डॉ. हरक सिंह रावत को अल्मोड़ा, विशन सिंह चुफाल को पौड़ी, यशपाल आर्य को हरिद्वार, अरविंद पांडे को पिथौरागढ़ व बागेश्वर, सुबोध उनियाल को नैनीताल, गणेश जोशी को उत्तरकाशी, डॉ. धन सिंह रावत को चमोली व रुद्रप्रयाग, रेखा आर्य को चंपावत और यतीश्वरानंद को टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।