उत्तराखंड के सीएम धामी ने किशोर भट्ट को बनाया अपना पीआरओ, अन्य पांच को भी किया टीम में शामिल
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के भाजपा नेता किशोर भट्ट को अपना पीआरओ बनाया है। किशोर पिछले 20 सालों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी और युवा मोर्चा से पार्टी की सेवाएं कर रहे हैं। किशोर की उत्तराखंड के युवाओं से खासी नजदीकी हैं। इसका फायदा सरकार को मिलेगा। इधर, उत्तरकाशी के गंगोत्री सीट पर भी किशोर भट्ट की पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक चुनाव लड़ने की पैरवी कर रहे हैं।भाजपा युवा मोर्चा से राजनीतिक सफर करते हुए किशोर भट्ट नगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, संयोजक, उपाध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उत्तरकाशी से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में वह राज्य से लेकर केंद्र के नेताओं तक सीधी पहचान रखते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, मेजर जनरल भुवनचंद्र खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ रावत भी किशोर की प्रतिभा से वाकिफ हैं।
वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ वह युवा मोर्चा के दौरान से नजदीकी से जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। आज मुख्यमंत्री धामी ने किशोर भट्ट की काबलियत को देखते हुए अपना जनसंपर्क अधिकारी के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी है। किशोर के अलावा पूर्णचन्द्र नैनवाल को मुख्य पीआरओ, रविंद्र सिंह, दलबीर सिंह, राजू सिंह, आनंद मोहन रतूड़ी को मुख्यमंत्री ने कॉर्डिनेटर बनाया है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



