Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया एक्सिस बैंक की शाखा का शुभारंभ

उत्तराखंड के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार जिले के प्रेमनगर आश्रम में एक्सिस बैंक की ब्रांच का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बैंक अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने की बात कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महाराज ने कहा कि एक्सिस बैंक की स्थापना 1993 में हुई थी और तब से आज तक सम्पूर्ण भारत में इनकी 5000 से अधिक शाखायें खुल चुकी हैं। वर्तमान में एक्सिस बैंक की 11000 ATM मशीनें कार्य कर रही हैं। उन्होने कहा कि प्रेमनगर आश्रम में भी एक्सिस बैंक की शाखा खुलने से इसका विस्तारीकरण होगा और खातों की संख्या में वृद्धि होगी। एक्सिस बैंक एक ग्राहक हितैषी बैंक है जो कि पूरे देश में सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है। एशिया महाद्वीप में भी यह नम्बर वन है। इस अवसर पर एक्सिस बैंक के सर्किल हेड रघुवीर सिंह चौहान, क्लस्टर हेड मुकेश सहानी, ब्रांच हेड अजय सिंह और गवमेन्ट एकाउंट हैड पंकज रावत भी मौजूद थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महाराज ने की स्वामी राज राजेश्वराश्रम से भेंट
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को शारदा पीठाधीश्वर स्वामी राज राजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान दोनों ने आपस में धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर भी चर्चा की।