Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठकः अस्पतालों में मिलेगी फ्री दवा, चिकित्सकों के कसे पेच, मृतक आश्रितों में पोता-पोती भी शामिल

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक में सरकार ने राहत देते हुए सरकारी अस्पतालों में फ्री दवा देने के निर्णय पर मुहर लगाई। साथ ही चिकित्सकों के पेच भी कसे। अब चिकित्सक बाहर से दवा नहीं लिख पाएंगे।

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक में सरकार ने राहत देते हुए सरकारी अस्पतालों में फ्री दवा देने के निर्णय पर मुहर लगाई। साथ ही चिकित्सकों के पेच भी कसे। अब चिकित्सक बाहर से दवा नहीं लिख पाएंगे। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस का जवाब देना पड़ेगा। सरकार ने फैसला लिया कि मृतकों के आश्रितों में अब पोता और पोती को शामिल शामिल किया जाएगा। साथ ही अतिथि शिक्षकों को भी राहत देते हुए तय किया कि उन्हें मूल जिलों में तैनाती दी जाएगी।
ये लिए गए हैं फेसले-
केबिनेट ने लगाई पूर्व सैनिकों को 7 पे कमीशन का लाभ दिए जाने पर मोहर
एक सप्ताह के भीतर निकाला जाएगा 7 पे कमीशन का लाभ दिए जाने का हल
नजूल नीति में जमा पैसों के अनुसार लोगों को मिल सकेगा मालिकाना हक
लंबे समय से निकले हुए 24 लोगों को सर्किल रेट के अनुसार मिलेगा मालिकाना हक
नजूल नीति में किया कैबिनेट से संशोधन
सभी अस्पतालों में अब सरकार की ओर से मिलेगी मुफ्त दवाएं
पॉलिटेक्निक सेंट्रो में संविदा कर्मियों को किया जाएगा नियमितीकरण
अतिथि शिक्षकों को मूल जनपदों में दी जाएगी अब तैनाती
गढ़वाल मंडल विकास निगम के सीएम आवास में तैनात 9 कर्मचारियों का समायोजन का लिया गया निर्णय
कोविड-19 किए गए कर्मचारियों को 31 मार्च तक देहाती दिए जाने का निर्देश
मृतक आश्रितों में अब पौत्र पौत्री को शामिल किया गया
देवस्थानम बोर्ड हुआ भंग विधानसभा के पटल पर आएगा प्रस्ताव
परिवहन विभाग के 24 कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित करने पर भी हुआ निर्णय
बाहर से अब डॉक्टर नहीं लिखेंगे दवाई लिखने पर कारण बताओ नोटिस जारी
कोविड के दौरान कॉर्बेट में बुकिंग के दौरान रिफंड व्यवस्था को मिली मंजूरी विभागीय स्तर पर अब होगी रिफंड की नियमावली तैयार।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।