Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 20, 2026

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित, 28 मार्च से होंगी शुरू, देखें कार्यक्रम

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल ने वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। लिखित बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च से आरंभ होंगी और 18 अप्रैल तक चलेंगी।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल ने वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। लिखित बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च से आरंभ होंगी और 18 अप्रैल तक चलेंगी। शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी की ओर से आज दिनांक 11 फरवरी को जारी किया गया। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह साढ़े सात बजे परीक्षा कक्ष में बैठेंगे। इन्हें पौने आठ बजे से आठ बजे तक प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होगी। इसी तरह इंटमीडिएट की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को दोपहर पौने दो बजे से दो बजे तक प्रश्नपत्र पढ़ने का समय दिया जाएगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
देखें परीक्षा कार्यक्रम