Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

उत्तराखंड बीजेपी के सांगठनिक विषयों पर चर्चा को दिल्ली में 25 जुलाई को होगी बैठक, सीएम, सांसद और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे शिरकत

उत्तराखंड भाजपा सांसदों की सांगठनिक विषयों पर चर्चा एवं दो माह के सघन अभियान को लेकर 25 जुलाई को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सांसद, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सीएम धामी भी शिरकत करेंगे। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश के सभी सांसदों की यह बैठक होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस बैठक में विभिन्न सांगठनिक विषयों में उनकी प्रभावी भूमिका को लेकर मंत्रणा की जाएगी। इसमे हाल में संपन्न महा जनसंपर्क अभियान में सांसदों की सक्रियता एवं उन तमाम विषयों की चर्चा भी की जाएगी, जिन्हे सांसदों के माध्यम से अमल मे लाया जाना है। इस दौरान उनसे जनता से आए फीडबैक और उसके आधार पर क्षेत्र में किए जाने आगामी कार्यक्रमों को लेकर राय मशविरा किया जाएगा। साथ ही आगामी कार्यक्रमों में सांसदों की अधिक से अधिक भूमिका सुनिश्चित करने एवं गांव गांव प्रवास आदि कार्यक्रमों को लेकर भी योजना तैयार की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी सितंबर अक्तूबर माह में सांसदों के नेतृत्व में दो माह का सघन अभियान चलाने जा रही है। बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की रूपरेखा भी सभी सांसदों से विचार विमर्श कर बैठक में तैयार की जाएगी। इन तमाम कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी का प्रयास होगा कि संबंधित संसदीय क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य सरकार के लिए कार्यों और स्थानीय सांसद की उपलब्धि को भी जनता के मध्य पहुंचाया जाए। बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री अजेय भी उपास्थित रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।