Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

खराब मौसम के चलते उत्तराखंड भाजपा की चार लोक सभा स्तरीय रैली स्थगित

भाजपा ने उत्तराखंड राज्य में खराब मौसम की चेतावनी के चलते हरिद्धार को छोड़ शेष सभी लोकसभा स्तर की रैलियों को स्थगित कर दिया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्न भट्ट ने रैली स्थगन के चलते हासिल अतिरिक्त समय में घर घर संपर्क अभियान को अधिक सफल बनाते हुए सरल एप पर उपस्थिति दर्ज़ कराने के निर्देश दिये हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हवाले से विस्तृत बयान जारी कर बताया कि राष्ट्रीय महा जनसम्पर्क अभियान के तहत 27 से 30 जून के मध्य सभी पांच लोकसभा स्तर पर रैलियों का आयोजन प्रस्तावित था। मौसम विभाग की मानसून को लेकर जारी चेतवानी एवं खराब मौसम की आशंका के मद्देनजर टिहरी, पौडी गढ़वाल, अल्मोड़ा एवं नैनीताल लोकसभा की रैलियों को स्थगित कर दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि हरिद्धार लोकसभा के अंतर्गत 28 जून को रुड़की में होने वाली रैली अपने नियत समय शाम 4 बजे ही आयोजित होगी। इसे पार्टी प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट संबोधित करेंगे। साथ ही उन्होने बताया कि स्थगित होने वाली रैलियों के संबंध में शीघ्र ही नयी तारीखों का ऐलान किया जाएगा |
मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट निदेश दिये हैं कि रैली स्थगित होने के बाद घर घर संपर्क अभियान को शेष समय मे पूरी ताकत से पूरा करना है। साथ ही सरल एवं नमो एप पर उसकी अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज करानी है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।