उत्तराखंड बीजेपी ने शुरू किया आपका सुझाव, हमारा संकल्प अभियान
उत्तराखंड भाजपा ने लोकसभा चुनाव अभियान को आगे बढ़ाते हुए आपका सुझाव हमारा संकल्प अभियान शुरू कर दिया है। संकल्प पत्र संयोजक एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में आरंभ हुए इस अभियान में एलईडी वाहनों, पत्र पेटिकाओं, जनसंपर्क, नमों एप एवं मिस्ड कॉल के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर चुनाव संकल्प पत्र तैयार होगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत इतनी प्रचंड होनी चाहिए कि विरोधी मतगणना स्थल तक जाने की नही सोचें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून में पार्टी मुख्यालय में इस अभियान के आगाज पर प्रदेश संयोजक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनता ने हमे जिताने का मन बना लिया है। हमे सिर्फ इस जीत को इतना प्रचंड बनाना है कि विरोधी मतगणना स्थल तक नही जाएं। उन्होंने पीएम मोदी पर जनता के विश्वास का जिक्र करते हुए कहा कि जब 2014 में भाजपा जीती तो पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जनता हमे अधिक सीट देना चाहती थी। 2019 में हमने स्पष्ट मांगा 300 पार, तो जनता ने 303 सीटें दी । अब 2024 में 400 पार का आशीर्वाद हमे चाहिए, जिसके लिए जनता पूरी तरह तैयार है, बस हमे उनके पास जाना होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त विकासोन्मुख शासन दिया है। देश सभी क्षेत्रों में विश्व का सिरमौर बनने की दिशा में अग्रसर हो रहा है। कल तक हथियार खरीदने वाला भारत आज उनका बड़े पैमाने पर निर्यात कर रहा है। कोरोना महामारी में भारत ने अपने नागरिकों ही नही दुनिया के 100 देशों की जान बचाने का काम किया है। भारत के स्वालंबी बनने के साथ साथ उत्तराखंड भी श्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। हमारे पास केंद्र की विकास योजनाओं और उपलब्धियों के अस्त्र प्रयाप्त हैं, उनका बेहतर इस्तेमाल करके हमे इस चुनावी महामसमर में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करनी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर कर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 6 तरीकों से जनता के अधिक से अधिक सुझावों को एकत्र कर संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। इसके तहत विशिष्ठजनों से संवाद, घर घर संपर्क, लाभार्थी संपर्क में सुझाव लिए जाएंगे। साथ देश में संचालित 500 एलईडी वाहनों एवं 6000 पत्र पेटिका द्वारा सुझाव एकत्र किया जायेंगे, नमो एप और मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 के माध्यम से भी संकल्प पत्र के लिए सुझाव लिए जाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने बताया कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जो घोषणा पत्र नही जारी करती है, बल्कि संकल्प पत्र प्रस्तुत करती है। ये संकल्प पत्र भी जनता के सुझावों पर ही आधारित होता है। देश की जनता जानती है कि वे जो सुझाव देती है वो संकल्प पत्र के रूप में मोदी की गारंटी बन जाते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष कोरी घोषणाओं का पत्र पेश करती हैं। जिस पर जनता विश्वास नही करती है। भाजपा सेवा से संगठन संकल्प के साथ हमेशा जनता के बीच सक्रिय रहती है। हमारे यहां बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक सभी जनता की सेवा में व्यस्त रहते हैं। हमे इस अभियान के माध्यम से गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गों की अंकाशाओं को एकत्र कर ऐसा संकल्प पत्र तैयार करना है जो 2047 के विकसित भारत की नींव तैयार करने वाला हो। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, आज मोदी की गारंटी पर देश भरोसा करता है। एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान के चुनाव इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मोदी की लहर में कांग्रेस और विपक्ष खाली होता जा रहा है, जिसका प्रमाण है हाल के राज्यसभा चुनावों में उम्मीद से अधिक सीटों का हमे प्राप्त होना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस दौरान सभी लोगों ने संकल्प पत्र को लेकर अपने सुझाव लिखकर देहरादून महानगर के लिए रवाना पत्र पेटिका में जमा किए । इस पेटिका को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं उनकी टीम को सौंपा गया जिसे लेकर वह जनता के मध्य जाएंगे। इसी तरह सभी जनपदों के लिए भी सुझाव पत्र पेटिका को रवाना किया गया। जहां इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, संकल्प पत्र सहसंयोजक बलवंत भौर्याल, केदार जोशी, आशा नौटियाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, विनोद सुयाल, मधु भट्ट, विनोद उनियाल, सुस्वराज विद्वान, मीरा रतूड़ी, मुकेश कोली, पुनीत मित्तल, शैलेंद्र रावत, सिद्धार्थ अग्रवाल, नवीन ठाकुर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



