Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

हिमाचल चुनाव में प्रचार के लिए उत्तराखंड बीजेपी ने जारी की प्रचारकों की दूसरी सूची

हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में प्रचार के लिए उत्तराखंड भाजपा से सांसद, केबिनेट मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा संगठन के पदाधिकारी भी प्रत्याशियों के पक्ष मे चनाव प्रचार करेंगे। पार्टी की ओर से 20 और लोगो को हिमाचल चुनाव प्रचार में सहयोग के लिए भेजा है। इससे पहले तीस लोगो की एक टीम सितंबर माह से ही हिमाचल प्रदेश में गई हुई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को इस टीम के समन्वय की ज़िम्मेदारी दी गई है। हिमाचल चुनाव में सहभागिता करने वाले सदस्यों मे सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल, धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, शिव अरोड़ा, प्रमोद नैनवाल, सहदेव पुंडीर, भूपाल राम टम्टा, फ़क़ीर राम टम्टा, मोहन सिंह बिष्ट, शक्ति लाल शाह, दुर्गेश्वर लाल, मुन्ना सिंह चौहान, बृजभूषण गैरोला, आदेश चौहान, खजान दास, अरविंद पांडेय, कैलाश शर्मा, बलवंत सिंह भौरियाल व देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान शामिल हैं। चौहान ने बताया की उत्तराखंड की तीस लोगो की एक टीम सितंबर माह से ही हिमाचल में चुनाव प्रबंधन में जुटी है। उक्त टीम के समन्वयन का कार्य प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी देख रहे हैं।