Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड बीजेपी ने महाजनसंपर्क अभियान को दिया विस्तार, अब पांच जुलाई तक होगा संचालित

उत्तराखंड भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक में अभियान को विस्तार देते हुए इसे पांच जुलाई तक संचालित करनें का निर्णय लिया है। साथ ही इसी क्रम में सात जुलाई को केंद्रीय स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठक में पार्टी का प्रदेश नेतृत्व अभियान को लेकर विस्तृत रिपोर्ट देगा। महाजनसंपर्क अभियान के तहत बीजेपी के पदाधिकारी, मंत्री, विधायक, सांसद आदि लोगों से संपर्क कर केंद्र में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को हुई वर्चुअल बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी, जिले प्रभारी एवं सह प्रभारी समेत पार्टी विधायकों ने शिरकत की। इस बैठक सभी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत अब तक की सभी गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए अतिरिक्त मिलने वाले पांच दिनों में भी इसी जोश के साथ काम करनें का आग्रह किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने सभी विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों से बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क अभियान को और अधिक व्यापकता एवं प्रामाणिकता से पूरा कर अभियान को अधिक सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में अभियान को लेकर अब तक की संचालित गतिविधियों पर समीक्षा करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने बताया कि भौगौलिक परिस्थितियों एवं खराब मौसम के चलते इस अभियान की अविधि को 5 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि हमें इस अतिरिक्त मिले समय में और अधिक शक्ति से लक्ष्य से अधिक जनसहभागिता हासिल करनी है। चौहान ने बताया, सात जुलाई को अभियान को लेकर केंद्रीय समीक्षा बैठक का आयोजन होगा। इसमे प्रदेश नेतृत्व राज्य में संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।