Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड भाजपा ने कहा-बौखलाई कांग्रेस किसानों को कर रही भ्रमित, कांग्रेस से पूछे पांच सवाल

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रपुर में आयोजित किसान रैली को बाधित करने की कांग्रेस व विरोधियों की ओर से की गई कोशिश की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही भाजपा ने कहा कि कांग्रेस बौखला चुकी है और किसानों को भ्रमित कर रही है। भाजपा ने कांग्रेस से पांच सवाल भी किए। साथ ही कहा कि कांग्रेस किसान हितों को बलि देकर अपने राजनीतिक स्वार्थ पूरी करने की नापाक कोशिश न करे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने एक वक्तव्य में कहा कि रुद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किसान रैली को कांग्रेस और कुछ अन्य तत्वों ने बाधित करने की जो कोशिश की वह घोर निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि कांग्रेस और ये तत्व, किसानों के भाजपा के प्रति रुझान और कृषि बिलों को किसानों का मिल रहे समर्थन से बौखला गए हैं। इसी कारण उनकी ओर से रैली में अवरोध पैदा करने के प्रयास किए गए। कांग्रेस नेताओं की ओर से अमर्यादित व्यवहार किया गया, जो कांग्रेस के चरित्र को ही उजागर करने वाला है।
उन्होंने कहा कि इस सबके बावजूद किसान रैली का सफल होना इस बात का प्रमाण है कि किसान मोदी के साथ हैं। वे कृषि कानूनों पर कांग्रेस व विरोधियों की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम में नहीं आ रहे। उन्होंने कांग्रेस से 5 सवाल भी किए हैं और कहा है कि कांग्रेस इनका जवाब दे। सवाल निम्न हैं-

  1. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में कृषि बिल लाने का वादा किया था ।लेकिन अब जब मोदी जी की सरकार इन बिलों को पारित करा चुकी है तो कांग्रेस इनका विरोध कर रही है । क्यों ?
  2. जब कृषि बिलों में न एमएसपी समाप्त करने की बात कही गई है और न मंडिया खत्म की जा रही हैं तो कांग्रेस इस बारे में किसानों को भ्रमित कर रही है ।क्यों ?
  3. महाराष्ट्र जहां कांग्रेस और एनसीपी राज्य सरकार का अंग है में इस प्रकार के कानून 15 वर्ष से लागू है । यदि ये क़ानून किसान विरोधी हैं तो वहाँ कांग्रेस इन पर चुप है ।क्यों?
    4 . किसानों का हितैषी बन रही कांग्रेस के श्री चिदम्बरम जैसे कई नक़ली किसान करोड़ों रु की कर चोरी करते रहे हैं कांग्रेस उन पर चुप रहती है ।क्यों?
    5 .किसान आंदोलन में मौक़े का फ़ायदा उठाने के लिए कुछ देश विरोधी व विघटनकारी तत्व किसान आंदोलन में घुस आए हैं। कांग्रेस इन तत्वों का विरोध न कर उनके साथ खड़ी दिखाई दे रही है । क्यों ?
Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।