Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड भाजपा ने 70 विधानसभाओं में नियुक्त किए महिला सह प्रभारी, देखें सूची

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी कुलदीप कुमार ने 70 विधानसभाओं के महिला सह प्रभारियों की नियुक्ति की है।

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तराखंड भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के साथ ही लोगों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया है। एक दिन पहले भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में 44 सदस्यों की नियुक्ति की गई। अब उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी कुलदीप कुमार ने 70 विधानसभाओं के महिला सह प्रभारियों की नियुक्ति की है।
भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, भाजपा ने संगठन कार्यों को और अधिक गति देने व महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी 70 विधानसभाओं में महिला सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। 70 महिला सह प्रभारी नियुक्त करते हुए सूची जारी कर दी है। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी के निर्देश पर सूची को अंतिम रूप दिया गया।
सूची देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

mehila sahprabhari suchi (3)