Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक संजय गुंज्याल केंद्र के लिए कार्यमुक्त, दी गई भावभीनी विदाई

उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक संजय गुंज्याल को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। इस मौके पर उनके सम्मान में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक संजय गुंज्याल को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। इस मौके पर उनके सम्मान में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके उत्तराखंड पुलिस में दिए गए योगदान की सराहना की गई।
विदाई समारोह में सभी वक्ताओं ने संजय गुंज्याल के अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा पद पर कार्यरत रहते हुए पुलिस विभाग के सुदृढीकरण एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों के कल्याण के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। साथ ही उनसे अपेक्षा की गई कि भविष्य में भी उत्तराखंड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। अंत में संजय गुंज्याल की ओर से पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं कर्मठता के फलस्वरूप ही वे अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करने में सफल हो सके।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संजय गुंज्याल को प्रतीक चिह्न प्रदान किया। पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संजय गुंज्याल जी को भावपूर्ण विदाई दी। समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस संचार अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, फायर अजय रौतेला, पुलिस महानिरीक्षक सीईडी विमला गुंज्याल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।