Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 18, 2026

दिव्यांग बच्चों को विज्ञान को रुचिपूर्वक पढ़ाने के लिए यूसर्क ने आयोजित की प्रायोगिक विज्ञान प्रशिक्षण कार्यशाला

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) की ओर से आज देहरादून में लर्निंग ट्री स्कूल तथा स्पेस संस्था के साथ सहयोगात्मक रूप से दिव्यांग बच्चों को विज्ञान के प्रयोगों को रुचिपूर्ण तरीकों से करवाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। ये कार्यशाला लर्निंग ट्री स्कूल अजबपुर देहरादून में आयोजित की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यशाला में स्पेशल एजुकेटर्स को स्वयं करके सीखें के आधार विभन्न वैज्ञानिक उपकरणों को किट के रूप में प्रदान कर प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का उद्घाटन यूसर्क वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि मन के सच्चे एवं पवित्र आत्मा वाले हमारे दिव्यांग बच्चों में हमें एक विशिष्ट प्रतिभा की पहचान कर उनमें वैज्ञानिक अभिवृत्ति का विकास कर उनको विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी की सहायता से स्वाबलंबी बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि यूसर्क द्वारा निदेशक प्रोफेसर अनीता रावत के निर्देशन में प्रदेश के दिव्यांग छात्रों को समाज की मुख्यधारा में सम्मिलित करने एवं उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। डा. नौटियाल ने यूसर्क द्वारा प्रदेश के छात्रों हेतु विज्ञान शिक्षा व अनुसंधान के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की भी चर्चा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

लर्निंग ट्री विद्यालय की प्रधानाचार्य शिवानी कोटनाला ने यूसर्क संस्था एवम उसके निदेशक प्रो. अनिता रावत का दिव्यांग छात्रों हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया। स्पेक्स संस्था के संस्थापक व सचिव डा. बृज मोहन शर्मा ने बताया कि लर्निंग ट्री स्कूल में स्पेक्स व यूसर्क के सहयोग से दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए पूर्व में भी कई प्रशिक्षण कार्यक्रमो का सफल आयोजन किया जा चुका है। अब विज्ञान के प्रयोगों को सिखाने वाली यह कार्यशाला मील का पत्थर सिद्ध होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यशाला में स्मार्ट सर्किट इनोवेशन संस्था के सौरभ कौशल तथा राघव शर्मा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विज्ञान प्रशिक्षण कार्यशाला में दिव्यांग छात्रों के लिए समर्पित विभिन्न विद्यालयों में आशा स्कूल, लर्निंग ट्री स्पेशल स्कूल, मानव, होप, राफेल, लतिका स्कूल आदि से 30 से अधिक स्पेशल एजुकेटर व दिव्यांग छात्रों ने प्रतिभाग किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।