ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में सिखाए एस रैम बिटसैल के उपयोग
देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में डिजिटल डिजाइन में एस रैम बिटसैल तकनीक के बेहतरीन उपयोगों की जानकारी साझा की गई। एआरएम एम्बेडेड सिस्टम नोएडा ने स्टाफ डिजाइन इंजीनियर अभिषेक कुमार ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने इलैक्ट्रानिक्स उपकरणों की चिप्स में इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक तकनीक वाले 2 नैनोमीटर और 18 आर्मस्ट्रांग नोड्स की बारीकियां समझाई। साथ ही 5 गीगाहटर्ज की फ्रीक्वेन्सी पर चलने वाले सर्किट के तकनीकी विकास पर भी प्रकाश डाला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा के इलैक्ट्रानिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने किया। इसमें प्रो. मोहम्मद इरफानुल हसन, प्रो. शालिनी सिंह, डा. मृदुल गुप्ता और डा. वरूण मिश्रा भी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।
