अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में चूक, बीच हाऊस के ऊपर मंडराया विमान, पहुंचाया सेफ हाउस
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में लापरवाही की खबर सामने आ रही है। व्हाइट हाउस ने जानकारी देते हुए बताया कि नो फ्लाई जोन में अचानक एक विमान घुस गया। इसे देखते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी को तुरंत सुरक्षित जगह पर भेजा गया।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में लापरवाही की खबर सामने आ रही है। व्हाइट हाउस ने जानकारी देते हुए बताया कि नो फ्लाई जोन में अचानक एक विमान घुस गया। इसे देखते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी को तुरंत सुरक्षित जगह पर भेजा गया।जानकारी के मुताबिक रेहोबोथ बीच इलाके में अचानक एक छोटा विमान नो फ्लाइ जोन में आ गया। डेलावेयर के रेहोबोथ बीच पर जो बाइडेन अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। बाइडेन के वेकेशन होम के ऊपर एक अनजान विमान को देखा गया। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। इसके बाद सुरक्षा में लगी सीक्रेट सर्विस ने एहतियातन अमेरिकी राष्ट्रपति को सेफ हाउस पहुंचा दिया।
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने डेलावेयर के रेहोबोथ बीच में हुई घटना के बारे में कहा कि राष्ट्रपति और उनकी पत्नी सुरक्षित हैं और कोई हमला नहीं हुआ। अधिकारी ने कहा कि जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन बाद में अपने आवास लौट आए। राष्ट्रपति की सुरक्षा के आरोप में सीक्रेट सर्विस ने कहा कि विमान गलती से एक सुरक्षित क्षेत्र में घुस गया था। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने कहा कि पायलट उचित रेडियो चैनल पर नहीं था और वो गाइडलाइन को भी फॉलो नहीं कर रहा था। यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस पायलट से इस घटना के बारे में पूछताछ करेगी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






