Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

शहरी विकास मंत्री डॉ. अग्रवाल ने देहरादून और हरिद्वार के नगर निकायों के अधिकारियों के साथ ही बैठक, दिए ये निर्देश

उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने जनपद देहरादून एवं हरिद्वार की नगर निकायों के नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस मौके पर मंत्री ने नगर निकायों में हो रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने दोनों जनपदों के संबंधित अधिकारियों से नगर निकाय में बजट की स्थिति, अवस्थापना मद में किये जा रहे कार्यों का विवरण, वित्त आयोग मद से किये गये कार्यों का विवरण तथा नगर निकाय के अंतर्गत लम्बित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विधानसभा कक्ष संख्या 120 आयोजित इस बैठक में डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निकाय के अंतर्गत हो रहे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तथा ससमय पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियों, पार्किंग आवंटन, अलाव और रैन बसेरों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने निकायों के अंतर्गत मांग के अनुरूप अलाव बढ़ाने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शहरी विकास मंत्री ने केन्द्र पोषित योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, एन.यू.एल.एम., तथा पीएम स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की। मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा उठान एवं निस्तारण की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मंत्री ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी विकासात्मक कार्य अधिकारियों को सौंपे गये हैं उन्हें ससमय पूर्ण कर लिया जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मंत्री ने कहा कि कुछ निकायों द्वारा सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं परन्तु कुछ निकायों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर शहरी विकास निदेशक नितिन भदौरिया, शहरी विकास अपर निदेशक एलएन मिश्रा, सहायक निदेशक विकास, राजीव पाण्डे तथा देहरादून एवं हरिद्वार नगर निकायों के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।