कांग्रेस भवन में हंगामा, अपनों से नाराज हुए वरिष्ठ कांग्रेसी, प्रेस वार्ता करने से रोकने का प्रयास, बैनर फाड़ने का आरोप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौहान (जित्ती भाई) ने अपने ही कांग्रेसी नेताओं पर पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। आरोप है कि उन्हें प्रेस वार्ता करने से रोका गया। यही नहीं, उन्हें कमरे में बंद करने का प्रयास किया गया। उनका बैनर तक फाड़ दिया गया। इस पर वह देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बरामदे के फर्श पर धरने पर भी बैठे। बताया जा रहा है कि पहले उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में एक कमरे में प्रेस वार्ता करनी चाही। जहां उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद वह कांग्रेस मुख्यालय के बरामदे में धरने पर बैठे। इसके बाद वहां से उन्हें हटाया तो वह कुछ दूर जाकर दीवार में बैनर लगाकर धरने पर बैठ गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और राज्य आंदोलनकारी जितेंद्र चौहान का कहना है कि उन्हें कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने इजाजत नहीं दी गई। इस पर नाराज होकर वह राजीव भवन परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। इसके अलावा वह कांग्रेस भवन में पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी की तस्वीर न लगाने पर पूर्व सीएम हरीश रावत समेत अन्य नेताओं पर भी बरसे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जितेंद्र चौहान ने कांग्रेस मुख्यालय पर अपनी ही पार्टी पदाधिकारियों के उपेक्षापूर्ण रवैये के खिलाफ प्रेस वार्ता करनी चाही तो उन्हें प्रेस वार्ता नहीं करने दी गई। इस पर वह कांग्रेस मुख्यालय पर ही धरने पर बैठ गए। इस पर उन्हें कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंद्र गोगीं व प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने समेत अन्य लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने कहा कि वह बगैर प्रेस वार्ता से नहीं जाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बाद में बरामदे से उठकर वह कांग्रेस भवन परिसर में दीवार पर बैनर लगाकर धरने पर बैठ गए। वहीं, उन्होंने पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए उन्होंने लंबी सेवाएं दी। अब उनकी पहचान मिटायी जा रही है। कांग्रेस पार्टी में उनके योगदान का रिकार्ड मौजूद नहीं है। वह 1970 के दशक से सक्रिय कांग्रेसी रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि आज जनता के बीच से कांग्रेस का भरोसा उठता जा रहा है। क्योंकि कांग्रेसी जनता के बीच नहीं जाते और लोगों के सुख दु:ख में शामिल नहीं होते। इस वजह से कांग्रेस दिनोंदिन रसातल में जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की आत्मा कांग्रेस भवन में आज भी घूम रही है, लेकिन कांग्रेस मुख्यालय में उनकी फोटो यहां कही नहीं दिखती। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों ने कमरे में बंद करने का प्रयास किया और प्रेस वार्ता करने से रोका। कांग्रेस का बैनर फाड़ कर फेंक दिया। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की फोटो थी। ऐसे लोगों को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



