Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

भारतीय वैश्य महासंघ की महानगर कार्यकारिणी की बैठक में तय किए गए आगामी कार्यक्रम

भारतीय वैश्य महासंघ की महानगर कार्यकारिणी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई।

भारतीय वैश्य महासंघ की महानगर कार्यकारिणी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई। देहरादून में शिवाजी धर्मशाला में हुई बैठक में तय किया गया कि रविवार 31जुलाई को शाम 4:30 बजे से सर्वे चौक स्थित IRDT सभागार में भव्य तीज महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि इसबार विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों के परिचय के लिए अक्टूबर माह में परिचय पुस्तिका लांच की जाएगी। उसे मां लक्ष्मी जी की महाआरती के कार्यक्रम वितरित किया जाएगा। गोयल ने बताया कि इस वर्ष फिर से धनतेरस से पूर्व समाज के वंचित वर्ग की सहायता के लिए “मुफ्त की दुकान” खोली जाएगी। उनकी आवश्यकता के अनेक सामान निशुल्क उपलब्ध कराए जाएगें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया कि इस बार मां लक्ष्मी जी की महाआरती का कार्यक्रम भी बहुत भव्य होगा और उसमें अनेक नये आयाम जोड़े जाएगें। बैठक में प्रदेश संयोजक राजेन्द्र गोयल, महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय गर्ग, महावीर प्रसाद, धनप्रकाश, महिला अध्यक्ष रमा गोयल, अरूणलता, सीमा राजवंशी, अनु गोयल, वंदना, आशुतोष, आदेश गर्ग, संजय गुप्ता, शिखर कुच्छल, पंकज जैन, विनीत जैन, अनिल, देवेन्द्र, मुकुल, राधेश्याम और विजेंद्र गोयल सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *