Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

यूपीए ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्ग्रेट अल्वा को बनाया उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी

यूपीए ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्ग्रेट अल्वा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। अल्वा विपक्ष की साझा प्रत्याशी होंगी।

यूपीए ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्ग्रेट अल्वा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। अल्वा विपक्ष की साझा प्रत्याशी होंगी। शनिवार को एनडीए ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। वहीं, रविवार को विपक्ष की तरफ से अल्वा के नाम की घोषणा की गई। इसके बाद अब इस पद के लिए धनखड़ और अल्वा के बीच सीधा मुकाबला है। उपराष्ट्रपति का चुनाव छह अगस्त को होना है.
साल 1942 में 14 अप्रैल को जन्मी कांग्रेस नेता ने अगस्त 2014 में अपने कार्यकाल के अंत तक गोवा के 17वें राज्यपाल, गुजरात के 23वें राज्यपाल, राजस्थान के 20वें राज्यपाल और उत्तराखंड के चौथे राज्यपाल के रूप में काम किया है। वह पूर्व में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। राज्यपाल नियुक्त होने से पहले वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में एक वरिष्ठ नेता थीं। साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की संयुक्त सचिव थीं। उनकी सास वायलेट अल्वा 1960 के दशक में राज्यसभा की स्पीकर थीं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।