भड़के यूपी के मंत्री, बोले-पैसा कमाना बुरा नहीं, पूरा का पूरा डकार जाना बुरी बात
नहर के निरीक्षण के दौरान यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भड़क उठे। उन्होंने अधिकारियों को डांट लगाई। उन्होंने कहा कि योजना के नाम पर पूरा का पूरा पैसा डकार जाना ठीक नहीं है।
नहर के निरीक्षण के दौरान यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भड़क उठे। उन्होंने अधिकारियों को डांट लगाई। उन्होंने कहा कि योजना के नाम पर पूरा का पूरा पैसा डकार जाना ठीक नहीं है। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंत्रिपरिषद में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सिंह झांसी जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर गरौठा में सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि नहर की स्थित बहुत खराब है। गंदगी से अटी पड़ी है। नहर में गंदगी मिलने पर वह खफा हो उठे और अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब के खेत में पानी पहुंचे। पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात है। ‘मौके पर मौजूद अधिकारियों की ओर से जब कहा गया कि वे इस संबंध में पता करते हैं, इस पर सिंह भड़क उठे। उन्होंने कहा कि आप क्या पता करेंगे। देखिये क्या देखना है। करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन नहरों की सफाई नहीं हो पाती।



