Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिनी दौरे पर आज आएंगे उत्तराखंड, करेंगे केदारनाथ व बदरी विशाल के दर्शन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। वह बाबा केदारनाथ के साथ ही बदरीनाथ धाम भी जाएंगे। उनके दौरे को लेकर रुद्रप्रयाग और चमोली जिला प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। उनके साथ उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी रहेंगे। योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम आज 15 नवंबर को केदारनाथ और 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम का है। केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद हो रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केदारनाथ जाएंगे। दोनों मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। वे अगले दिन 16 नवंबर को सुबह सात बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। योगी आदित्यनाथ वहां उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बनाए जा रहे विश्राम गृह के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट आएंगे। वहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
इस समय चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। गंगोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर बंद होंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के साथ ही केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगी। इसके बाद इन धामों की पूजा आगामी छह माह तक शीतकालीन पूजा स्थलों में होगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।