Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

कोरोना से स्वस्थ होने के बाद दोबारा केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल की तबीयत बिगड़ी, एम्स दिल्ली में भर्ती

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया है। पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन को लेकर उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।


केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया है। पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन को लेकर उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, निशंक को आज सुबह एम्‍स ले जाया गया, वहां उन्‍हें प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। वह कोरोना संक्रमण से पूरी तरह उबरने के बाद से कुछ स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर रहे थे। 61 साल के रमेश पोखरियाल निशंक को इसी वर्ष अप्रैल माह में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। ट्वीट करके इस बारे में जानकारी देते हुए उन्‍होंने कहा था- मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा था शिक्षा मंत्रालय का सारा काम सामान्य तरीके से जरूरी सावधानियों के साथ चल रहा है। उनके साथियों का कहना है कि उनकी हालत सामान्य है। सुरक्षा के लिहाज से वह एम्स में भर्ती किए गए।
भारत में संक्रमण की स्थिति
गौरतलब है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर अब थमती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटों में देश में कोविड संक्रमण के 127510 मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 2795 मरीजों की मौत हुई है। देश में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 28175044 हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम होकर 18 95520 हो गई है। देश में अभी तक 25947629 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनमें से 255287 लोग पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।