Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का अजीबोगरीब बयान, बोले-ठीक से बिजली नहीं देने से कांग्रेस शासनकाल में बढ़ी जनसंख्या

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार नौ मार्च को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बड़ा ही अजीबोगरीब बयान दिया। कर्नाटक में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में कम बिजली दी। बिजली ठीक से न दे पाने के कारण कांग्रेस के शासन काल में जनसंख्या बढ़ी। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को कहा था कि लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया गया, जब वह संसद में बोल रहे थे, तो बिना किसी तथ्य के आरोप लगा रहे थे। जब उनसे प्रामाणिकता पूछी गई तो उन्होंने कोई आधार नहीं बताया। अध्यक्ष और सभापति के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार के बारे में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। वे देश में भ्रष्टाचार के रक्तबीजसुर हैं। जवाहरलाल नेहरू के दिनों से लेकर मनमोहन सिंह तक, पार्टी कई भ्रष्ट सौदों में लिप्त रही है। दरअसल, कांग्रेस ने बीजेपी विधायक के बेटे की रिश्वत मामले में गिरफ्तारी को लेकर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के इस्तीफे की मांग की थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि लोकायुक्त छापों के लिए राज्य सरकार की सराहना की जानी चाहिए। केंद्र और राज्य दोनों में सत्ता में होने के कारण, हम छापे से बच सकते थे, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। जो भी गलत करता है उसे सजा मिलनी चाहिए। पूछताछ चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकायुक्त की शक्तियों का हनन किया है।