Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चौंकाया, बोले-अक्सर राजनीति छोड़ने का करता है मन, करने के लिए है बहुत कुछ

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के प्रमुख मंत्री नितिन गडकरी ने एक बयान देकर सबको चौंका दिया है। उनका कहना है कि उनका अक्सर राजनीति छोड़ने का मन करता है। क्‍योंकि उन्‍हें लगता है कि जिंदगी में करने के लिए बहुत कुछ है।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के प्रमुख मंत्री नितिन गडकरी ने एक बयान देकर सबको चौंका दिया है। उनका कहना है कि उनका अक्सर राजनीति छोड़ने का मन करता है। क्‍योंकि उन्‍हें लगता है कि जिंदगी में करने के लिए बहुत कुछ है। अपने गृहनगर नागपुर में गडकरी की ओर से की गई इस टिप्‍पणी ने सियासी जगत में हलचल मचा दी है। समाजसेवी गिरीश गांधी को सम्‍मानित करने के लिए आयोजित समारोह में गडकरी ने कहा कि कई बार मुझे लगता है कि मुझे राजनीति छोड़ देनी चाहिए। राजनीति के अलावा भी जिंदगी में करने के लिए बहुत कुछ है। केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री गडकरी ने कहा कि उनका मानना है कि राजनीति, सामाजिक बदलाव के लिए है, लेकिन अब यह सत्‍ता में बने रहने का जरिया अधिक बन गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि गिरीश गांधी विधान परिषद के पूर्व सदस्‍य रहे हैं। उन्‍होंने वर्ष 2014 में शरद पवार की राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। गडकरी ने श्रोताओं को बताया कि उन्‍होंने हमेशा “गिरीश भाऊ” को सियासत से दूर रखने का प्रयास किया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हम जो राजनीति देख रहे हैं, वह 100 फीसदी सत्‍ता में आने पर केंद्रित है। राजनीति दरअसल सामाजिक बदलाव का जरिया है। इसलिए आज के राजनेताओं को समाज में शिक्षा-कला के विकास आदि पर काम करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि हमें समझना चाहिए कि राजनीति शब्‍द क्‍या है। क्‍या यह समाज और देश के कल्‍याण के लिए है या सरकार में बने रहने के बारे में।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।