Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

समान नागरिक संहिता प्रदेश के लिए अनुत्पादक, जनता की समस्याओं पर भी बात करे सरकारः सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार की ओर से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने को राज्य के लिए अनुत्पादक बताया। उन्होंने कहा कि इससे गरीबों का क्या भला होगा, ये सरकार को बताना चाहिए। क्योंकि, प्रदेश का गरीब बेरोजगारी, महंगाई, महंगी शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था की बदतर स्थिति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की बदहाली को झेल रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एक बयान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार से पूछा कि राज्य सरकार केवल इसे एक शिगूफे की तरह इस्तेमाल कर रही है। राज्य की जनता को इसके क्या फायदे हैं। ये बताने में सरकार नाकाम है। क्योंकि, वास्तव में यह तथाकथित सामान नगरिक संहिता पूरी तरह से अनुत्पादक है और राज्य के किसी वर्ग को इससे कोई लाभ नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अपने कैंप कार्यालय में प्रेस से बातचीत में धस्माना ने कहा कि यूसीसी केवल एक खास वर्ग को चिढ़ाने के लिए व उनके पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप कर बहुसंख्यक समाज को खुश करने की कोशिश है। धस्माना ने कहा कि राज्य सरकार पिछले ढाई सालों से जितनी गंभीरता से यूसीसी पर माथापच्ची करती रही है, उतनी ऊर्जा राज्य के शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के मुद्दों पर करती तो शायद राज्य का कुछ भला होता। भाजपा सरकार को जनसरोकार के मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।