Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

भारत में कोरोना के नए केस में अप्रत्याशित उछाल, उत्तराखंड में भी बढ़ोत्तरी दर्ज

देश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में अप्रत्याशित उछाल दर्ज किया गया। वहीं, मौत के मामलों में कुछ राहत है।

देश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में अप्रत्याशित उछाल दर्ज किया गया। वहीं, मौत के मामलों में कुछ राहत है। उत्तराखंड की स्थिति भी यही है। शुक्रवार तीन जून की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4041 नए मामले सामने आए। इस दौरान 10 की मौत हुई। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 524651 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2363 मरीज स्वस्थ हुए। अब कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 42622757 हो गई है। वर्तमान में देश में अभी कुल सक्रिय मामले 21177 हैं। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल 1205840 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 1938372365 वैक्सीनेशन हो चुका है।
पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में गुरुवार दो जून को कोरोना के 3712 नए मामले और पांच लोगों की मौत, बुधवार एक जून को कोरोना के 2745 नए मामले और छह लोगों की मौत, मंगलवार 31 मई को कोविड-19 के 2338 नए मामले और 19 लोगों की मौत, सोमवार 30 मई को कोरोना के 2706 नए केस और 25 लोगों की मौत, रविवार 29 मई को कोरोना के 2828 नए केस और 14 लोगों की की मौत, शनिवार 28 मई को कोरोना के 2,685 नए केस और 33 लोगों की मृत्यु, शुक्रवार 27 मई को कोरोना के 2,710 नए मामले और 14 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में 42वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए केस की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में उछाल दर्ज किया गया। राहत की बात ये है कि 42वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। गुरुवार दो जून की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले बुधवार एक को आठ नए संक्रमित मिले थे।उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार को 680 केंद्रों में 10591 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.06.02 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92834 हो गई है। इनमें से 89223 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 8 मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 69 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7693 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 275 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.11 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।