Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

देश में बेरोजगारी की दर चिंताजनक, रोजगार के अवसरों में सबसे ज्यादा गिरावट ग्रामीण इलाकों में

भारत में बेरोजगारी की चिंताजनक है। इसमें भी सबसे ज्यादा खराब स्थिति ग्रामीण इलाकों में है।

भारत में बेरोजगारी की चिंताजनक है। इसमें भी सबसे ज्यादा खराब स्थिति ग्रामीण इलाकों में है। भारत में बेरोजगारी दर पर सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि देश में समग्र बेरोजगारी दर मई, 2022 में 7.12 फीसद से बढ़कर जून, 2022 में 7.80 फीसद हो गई है। सीएमआईई की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रोजगार के अवसरों में सबसे ज्यादा गिरावट ग्रामीण इलाकों में दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रामीण भारत में बेरोजगारी दर मई, 2022 में 6.62 फीसद से बढ़कर जून, 2022 में 8.03 फीसद हो गई।
सीएमआईई की रिपोर्ट में शहरी भारत को लेकर अच्छी खबर है। सीएमआईई के मुताबिक, बेरोजगारी दर पिछले महीने मई, 2022 में 8.21 फीसद से घटकर जून, 2022 में 7.30 फीसद हो गई। इससे पहले अप्रैल महीने में भी सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने रोजगार के लोकर आंकड़े जारी किए थे। CMIE के मुताबिक, महामारी की शुरुआत के बाद से अप्रैल महीने में 8.8 मिलियन लोगों ने नौकरी हासिल की। हालांकि जो नौकरियां उपलब्ध हुईं, वे मांग की तुलना में काफी अपर्याप्त थीं। सीएमआईई के प्रबंध निदेशक और सीईओ महेश व्यास ने कहा कि अप्रैल में भारत की श्रम शक्ति 8.8 मिलियन से बढ़कर 437.2 मिलियन हो गई, जो महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ी मासिक वृद्धि है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।