Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में उत्तराखंड में कांग्रेसियों ने नशा नहीं, नौकरी दो, के नारे के साथ किया सचिवालय कूच

उत्तराखंड में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में नशा नहीं, नौकरी दो, राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर रेंजर्स ग्राउंड में पहले जनसभा का आयोजन किया गया। यहां से घंटाघर होते हुए सचिवालय कूच किया गया। रैली में शामिल प्रदर्शनकारी “रोजगार दो, नशा छोड़ो” जैसे नारे लगाते रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम की शुरुआत रेंजर्स ग्राउंड में जनसभा से हुई। इस मौके पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि यह अभियान हमारे युवाओं के भविष्य की आवाज है। हम सरकार से अवसर प्रदान करने और बेरोजगारी से निपटने की जिम्मेदारी लेने का आह्वान कर रहे हैं। नशा केवल एक व्यक्तिगत समस्या नहीं है, बल्कि एक सामाजिक समस्या है। यह सीधे हमारे युवाओं में रोजगार और उद्देश्य की कमी से जुड़ी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य में बढ़ते नशे और रोजगार के मुद्दे पर बात की। उन्होंने देहरादून में नदी के किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को दी गई तीन साल की राहत अवधि नाकाफी बताया और बस्तीवासियों को मालिकाना हक देने की पैरवी की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को नशे में झोंक रही है और युवा बेरोजगार होते जा रहा है। जनसभा को पूर्व मुख्यमंत्री हरीस रावत, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, हरीश धामी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, रवि बहादुर, प्रकाश जोशी, भुवन कापड़ी, अभिनव थापर, जयेन्द्र रमोला, मोहित उनियाल, वैभव वालिया और अन्य वरिष्ठ और शीर्ष स्तर के नेता मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *