Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

बदरीनाथ मार्ग पर गूलर के पास निर्माणाधीन पुल ढहा, मलबे में दबने से एक की मौत, 13 श्रमिक घायल, देखें घायलों और मृतकों की सूची

ऋषिकेश में बदरीनाथ मुख्य मार्ग के समीप गूलर में एक निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढह गया।
इस दौरान पुल पर कार्य कर रहे 14 श्रमिक मलबे में दबने से घायल हो गए। इनमें एक की मौत हो गई। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऋषिकेश से 25 किलोमीटर आगे शिवपुरी है। यहां से छह किलोमीटर आगे गूलर के समीप पुल का निर्माण हो रहा था। वहीं, यह हादसा हुआ। वहीं, मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि पुल पर लेंटर डालने की तैयारी चल रही थी। अचानक शटरिंग में गड़बड़ी के चलते पुल ढह गया है। पीडब्‍यूडी एनएच खंड श्रीनगर इस पुल को बना रही है।
सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंची और 14 मजदूरों को मलबे से निकाला गया। इनमें से चार को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया। इनमें एक की मौत हो गई। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है कि 45 मीटर के इस पुल के एक हिस्से का काम पूरा हो चुका था। दूसरे हिस्से पर लेंटर डाला जा रहा था। रात को 12 घायलों को एम्स ऋषिकेश में रेफर किया गया। इनमें से एक की रास्ते में मौत हो चुकी थी। देखें सूची–

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।