Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

अनियंत्रित ट्रक ने आठ कांवड़ियों को कुचला, छह की मौत, दो घायल

राह चलते आठ कांवड़ियों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इनमें छह की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राह चलते आठ कांवड़ियों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इनमें छह की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा यूपी के हाथरस में हुआ। घटना आज तड़के करीब सवा दो बजे की है। कांवड़ यात्रा के आठ श्रद्धालु ट्रक की चपेट में आ गए। सभी गंगाजल लेकर हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल दो कावड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़ मौके पर आ गए। बताया जाता है कि हादसे का शिकार सभी लगो बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगरा के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि हमे डंपर के चालक के बारे में जानकारी मिली है। वह जल्द ही पकड़ा जाएगा। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. मिली जानकारी अनुसार घायल को पहले सीएचसी सादाबाद लाया गया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। हादसे का शिकार हुए सभी कांवड़िए मध्य प्रदेश के ग्वालियर से 25 किमी दूर वहांगीर खुर्द के रहने वाले हैं। कुछ कांवड़ियों का कहना है कि इसी क्षेत्र के 40 से अधिक लोग कांवड़ लेकर लौट रहे थे। कुछ आगे थे और कुछ पीछे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हादसा सादाबाद के बढार गांव के पास सेंट फ्रांसिस स्कूल के समीप हुआ है। कांवड़ियों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कोई भी इंतजाम नहीं किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सावन (श्रवण) में होने वाली कांवड़ यात्रा के कारण 25 जुलाई और 26 जुलाई को सभी स्कूलों और अन्य संस्थानों सहित मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।