Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

यूकेडी की केंद्रीय कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग, सीएम धामी के खिलाफ चंपावत में चुनाव लड़ने का ऐलान, दो कार्यकर्ता निष्कासित

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने दल की की केंद्रीय कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि चंपावत उपचुनाव में दल सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा। साथ ही दल से दो कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने दल की की केंद्रीय कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि चंपावत उपचुनाव में दल सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा। साथ ही दल से दो कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
देहरादून स्थित उक्रांद मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान के लिए यह कदम कुछ कदम उठाए गए हैं। दल में नए सिरे से सभी सदस्य अपनी सदस्यता नवीनीकरण करेंगे। उन्ही को ब्लॉक स्तर, वार्ड स्तर,जनपद स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक जिम्मेदारी दी जाएगी। आगामी पंचायत व निकाय चुनावों में दल मजबूती के साथ तैयारी करेगा।
चंपावत विधानसभा के विधायक की ओर से त्यागपत्र देने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट खाली करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूकेडी चंपावत का उपचुनाव लड़ेगा। उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता के चलते दल से चंद्र प्रकाश जोशी, सम्राट सिंह पंवार को छः वर्ष के लिए निष्कासित किया गया हैं। कार्यालय का प्रभार अब बहादुर सिंह रावत संभालेंगे। साथ ही विजय बौड़ाई को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि उक्रांद के आगामी वार्षिक अधिवेशन तथा दल कार्यों के संचालन के लिए दल एक संचालन समिति का गठन किया गया है। इसमें दिवाकर भट्ट, बी डी रतूड़ी, डॉ नारायण सिंह जंतवाल, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, पुष्पेंश त्रिपाठी, खड़क सिंह बगड़वाल, चंद्र शेखर कापड़ी, ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, आनंद सिंह असगोला, किशन मेहता, हरीश पाठक, सुरेन्द्र कुकरेती, ए पी जुयाल, ललित बिष्ट, डॉ शक्ति शेल कपरुवाण, डी डी जोशी, वी के ओली, प्रताप शाही, सुनील ध्यानी, बहादुर सिंह रावत, जे पी उपाध्याय, विजय बौडाई, प्रमिला रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट को शामिल किया गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।