Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

निष्कासित कर्मियों के समर्थन में यूकेडी रोडवेज के सभी डिपो पर देगी धरना

उत्तराखंड रोडवेज एंप्लाइज यूनियन के निष्कासित रोडवेज के चालक परिचालक की बहाली और 7 महीने के रुके हुए वेतन दिलाए जाने की मांग के लिए उत्तराखंड क्रांति दल कल से ( 22 अक्टूबर स ) रोडवेज के सभी डिपो पर धरना प्रदर्शन करेगा।
उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि यदि 21 अक्टूबर शाम तक रोडवेज के निष्कासित कर्मचारियों के हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तो कल रोडवेज के इन्हीं कर्मचारियों के साथ सभी डिपो पर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता एक साथ धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।
उत्तराखंड क्रांति दल के मीडिया प्रभारी शांति भट्ट ने कहा कि सरकार इतनी असंवेदनशील हो गई है कि कर्मचारियों के हित में हाईकोर्ट के आदेशों का भी अनुपालन नहीं कर रही है।यह सरासर हाई कोर्ट की अवमानना है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड हाई कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में रोडवेज के निष्कासित कर्मचारियों को तत्काल सेवा में रखने तथा उनका वेतन देने के साथ-साथ उनसे किसी तरीके का बॉन्ड न कराए जाने के लिए भी आदेश दिया है। सरकार कर्मचारियों के हित में हाईकोर्ट की बात मानने के बजाय डबल बेंच में जाने की बात कह रही है। यहां तक कि सरकार इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का भी मन बना चुकी है।
निकाले गए यह सभी कर्मचारी लगभग एक दशक से रोडवेज में कार्यरत हैं तथा उत्तराखंड के ही मूल निवासी हैं। उत्तराखंड क्रांति दल में साफ अल्टीमेटम दिया है कि यदि उत्तराखंड के मूल निवासी तथा स्थाई निवासी कर्मचारियों के हित के खिलाफ सरकार ने कोई भी कदम उठाया तो उत्तराखंड क्रांति दल किसी भी हद तक जा सकता है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।