Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड में यूकेडी ने जारी की पांच प्रत्याशियों की चौथी सूची, अब तक 46 प्रत्याशी घोषित, देखें पूरे प्रत्याशियों के नाम

उत्तराखंड में क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल ने एक और सूची जारी की है। इसमें पांच प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए हैं। ये उक्रांद की चौथी सूची है।

उत्तराखंड में क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल ने एक और सूची जारी की है। इसमें पांच प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए हैं। ये उक्रांद की चौथी सूची है। विधानसभा चुनावों के लिए यूकेडी अब तक कुल 46 प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर चुकी है। आज देहरादून में उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने प्रत्यशियों की चौथी सूची जारी की। उन्होंने बताया कि कोटद्वार सीट पर हिन्दू एकता आंदोलन पार्टी और उक्रांद मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उक्रांद ने हिन्दू एकता आंदोलन पार्टी के कैप्टन मुकेश रावत को अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एवं उत्तराखण्डियत को बचाने को संघर्ष करने वाले दलों के साथ मिलकर उक्रांद दिल्ली से शासित दलों के खिलाफ लड़ रहा है। ताकी वोट विभाजन को रोका जा सके। इनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। इसी लिये कैप्टन मुकेश रावत को कोटद्वार सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता विजय बौड़ाई ने बताया कि कल यूकेडी की एक और सूची जारी कर दी जाएगी।
प्रत्याशियों की चौथी
1 कैप्टन मुकेश रावत- कोटद्वार (हिंदू एकता आंदोलन पार्टी)
2 हरिप्रसाद लोहिया – गंगोलीहाट (sc)
3 रवि वाल्मीकि- हल्द्वानी
4 प्रवीण कुमार सैनी- रानीपुर हरिद्वार
5 कस्वी लाल शाह- थराली
यूकेडी की पहली सूची में प्रत्याशी
देवप्रयाग से दिवाकर भट्ट, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, श्रीनगर से मोहन काला, धनोल्टी से उषा पवार, लैंसडाउन से एपी जुयाल, अल्मोड़ा से भानु प्रकाश जोशी, काशीपुर से मनोज डोबरियाल, यमकेश्वर से शांति प्रसादभट्ट, केदारनाथ से गजपाल सिंह रावत, रायपुर से अनिल डोभाल, ऋषिकेश से मोहन सिंह असवाल, देहरादून कैंट से अनिरुद्ध काला, चौबट्टाखाल से वीरेंद्र सिंह रावत, टिहरी से उर्मिला महर सिलकोटी, किच्छा से जीवन सिंह नेगी और डोईवाला से शिवप्रसाद सेमवाल के नाम शामिल है।
यूकेडी की दूसरी सूची में प्रत्याशी
यमुनोत्री विधानसभा से रमेश चन्द्र रमोला, गंगोत्री विधानसभा से जसवीर सिंह असवाल, घनसाली (अजा) से कमल दास, नरेंद्र नगर से सरदार सिंह पुंडीर, चकराता से रामानंद चौहान, विकास नगर से प्रीति थपलियाल,
सहसपुर से गणेश प्रसाद काला, राजपुर रोड (अजा) से बिल्लू वाल्मीकि, नैनीताल (अजा) से ओम प्रकाश (सुभाष कुमार), रामनगर से राकेश चौहान, भीमताल हरिश्चंद्र राहुल, जागेश्वर से मनीष सिंह नेगी, हरिद्वार से आदेश कुमार मारवाड़ी, सल्ट से राकेश नाथ गोस्वामी।
यूकेडी की तीसरी सूची
बद्रीनाथ से बृजमोहन सिंह, कर्णप्रयाग से बलवंत सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग से मोहित डिमरी, धर्मपुर से किरण रावत कश्यप, पौड़ी से पूनम टम्टा, हरिद्वार ग्रामीण से उपेंद्र सिंह मलिक, धारचूला से रमेश थलाल, पिथौरागढ़ से चंद्रशेखर कापड़ी, डीडीहाट से गोविंद सिंह, बागेश्वर(अजा) से गोपाल वनवासी, कालाढूंगी से मोहन कांडपाल।