Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

यूकॉस्ट ने विज्ञान धाम मे पौधरोपण कर धूमधाम से मनाया हरेला महोत्सव

हरेला महोत्सव के अवसर पर उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद यूकॉस्ट विज्ञान धाम, झाझरा देहरादून मे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हरेला महोत्सव के अवसर पर उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद यूकॉस्ट विज्ञान धाम, झाझरा देहरादून मे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन यूकॉस्ट, राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी नासी, उत्तराखंड अध्याय और स्पेक्स संस्था की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम का समन्वयन यूकॉस्ट की वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ अपर्णा शर्मा ने किया। यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ डीपी उनियाल ने अपने संबोधन में हरेला उत्सव की पृष्ठभूमि, इसके महत्व और इसके पीछे के पारंपरिक ज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान स्पेक्स के सचिव डॉ. बृजमोहन शर्मा ने देहरादून में उनकी संस्था की ओर से आयोजित पौधरोपण अभियान के बारे में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सुझाव दिया कि पौधरोपण अभियान में सबसे महत्वपूर्ण बात समुदाय तक सही संदेश संप्रेषित करना है। यह भी ध्यान रखना चाहिए कि लोगों को सिर्फ वह ही पौधे उपलब्ध कराएं, जिनकी उन्हें आवश्यकता है।
साइंस सिटी देहरादून के सलाहकार जीएस रौतेला ने हरेला के दौरान की जाने वाली प्रार्थनाओं और अनुष्ठानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि हमें केवल वह पौधे लगाने चाहिए जिनका पर्यावरणीय महत्व अधिक हो। यूकोस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ आशुतोष मिश्रा ने सभी का धन्यवाद किया तथा पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा किये। इस अवसर पर यूकॉस्ट और बायोटेक काउंसिल के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से विज्ञान धाम परिसर में 50 से अधिक पौधे भी लगाए गए। इस अवसर पर डॉ. बीपी पुरोहित, अमित पोखरियाल, जितेंद्र कुमार और यूकॉस्ट, बायोटेक कॉउन्सिल का समस्त स्टाफ मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *