Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

देहरादून-काठगोदाम ट्रेन की चपेट में आने से अल्मोड़ा के दो युवकों की मौत, उधमसिंह नगर में हुआ हादसा

उधमसिंह नगर जिले में देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अल्मोड़ा के निवासी थे। हादसा रुद्रपुर में शांति विहार रेलवे ट्रेक के पास हुआ। घटना शुक्रवार की रात की है।

उधमसिंह नगर जिले में देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अल्मोड़ा के निवासी थे। हादसा रुद्रपुर में शांति विहार रेलवे ट्रेक के पास हुआ। घटना शुक्रवार की रात की है। हादसे की सूचना से ही दोनों युवकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
शुक्रवार रात देहरादून से काठगोदाम जा रही ट्रेन की चपेट में शांति विहार कॉलोनी के पास दो युवक आए और काफी दूर जा गिरे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की पहचान कराई। इस दौरान 31वी वाहिनी में तैनात महिला कांस्टेबल लक्ष्मी ने मृतकों की पहचान अपने भाई 35 साल के लोकेश लोहनी पुत्र दिनेश चंद्र लोहनी निवासी एडम स्कूल के पास अल्मोड़ा और दूसरे की पहचान 25 साल के मनीष कुमार पुत्र कृपाल राम निवासी सरकार की आली जल निगम कॉलोनी अल्मोड़ा निवासी के रूप में की। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे के बाद दोनों मृतकों के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।