Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

दून में युवती और महिला ने फांसी लगाई, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

देहरादून में एक युवती और एक महिला ने फांसी लगा ली। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। दोनों की मामलों में की वजह पता नहीं चल पाई है।

देहरादून में एक युवती और एक महिला ने फांसी लगा ली। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। दोनों की मामलों में की वजह पता नहीं चल पाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
पटेलनगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि एक युवती ने चंद्रबनी में पंखे के हुक में फंदा फंसाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और खुशी धीरयान पुत्री सुनित कुमार को परिजनों की मदद से नीचे उतारा गया और 108 सेवा के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, देहरादून कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मण चौक स्थित जटिया मोहल्ले में एक महिला ज्योति (37 वर्ष) पत्नी बबलू निवासी जटिया मोहल्ला इंद्रेश नगर ने अपने घर पर फांसी लगा ली है। परिजन उसे इलाज के लिए महंत इंदिरेश हॉस्पिटल में ले गए हैं। जहां उसकी स्थिति गंभीर है तथा इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक ज्योति की शादी को 15 वर्ष हो चुके हैं। फांसी लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *