Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 23, 2026

दिल्ली से मूर्ति विसर्जन को हरिद्वार पहुंचे दल में शामिल दो किशोर की गंगा में डूबने से मौत

दिल्ली से मूर्ति विसर्जन के लिए हरिद्वार आए दल में शामिल दो किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। करीब ढाई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद कर लिए गए। दो किशोरों की मौत से साथ आए लोगों में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल इन दिनों कई जगहों पर गंगा के बीच में गहरे गड्ढे बने हुए हैं और उन में पानी भरा हुआ है। गंगा बंदी के चलते इन दिनों नदी में पानी कम है। ऐसे में वे दोनों युवक इन गड्ढों में नहाने पहुंचे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दिल्ली की पीवीसी मार्केट ज्वालापुरी से एक जत्था यहां गणेश प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचा था। सुबह के वक्त हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे से सटी विशाल शिव मूर्ति के ठीक पीछे गंगा में मूर्ति विसर्जित की गई, जिसके बाद जत्थे में शामिल रहे लोग नहाने लगे। हालांकि गंगा में जल स्तर कम था, लेकिन इसी दौरान एक युवक करन (18 वर्ष) पुत्र ईश्वर पैर फिसलने के कारण डूबने लगा। उसे बचाने के लिए कई लोग पीछे चले गए। उसे तो बचा लिया गया, लेकिन दो किशोर डूब गए। दो किशोरों के डूबने से अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। शहर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जल पुलिस को मौके पर बुलाया गया। साथ ही शौकिया गोताखोरों की मदद ली गई। करीब ढाई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गंगा में डूबे अरविंद (17 वर्ष) पुत्र रामजी और अभिषेक (17 वर्ष) पुत्र संतोष के शव बरामद किए गए हैं। ये दोनों किशोर मूल रूप से चित्रकूट धाम करबी थाना करबी जिला चित्रकूट यूपी के निवासी थे, जो हाल में ज्वालापुरी पीवीसी मार्केट दिल्ली रह रहे थे।