Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में दो फीसद की कमी, मौत के आंकड़ों ने चौंकाया, उत्तराखंड में कम मरीज हो रहे स्वस्थ

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में दो फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, दैनिक मौत के आंकड़ों ने फिर से चौंका दिया है। इसमें 1399 नई मौतों को दर्ज किया गया है।

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में दो फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, दैनिक मौत के आंकड़ों ने फिर से चौंका दिया है। इसमें 1399 नई मौतों को दर्ज किया गया है। एक दिन पहले देश में कुल मौत का आंकड़ा 522,223 था, जो अब बढ़कर 523622 हो गया है। मंगलवार 26 अप्रैल की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 2,483 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 1399 मौत को रिपोर्ट किया गया है। साथ ही 1970 लोग स्वस्थ हुए। ऐसे में कोरोना से स्वस्थ होने वाले कुल लोगों की संख्या 42523311 हो गई है। वर्तमान में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 15636 है। अब तक कोरोना से कुल 4,30,62,569 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक कुल 1,87,95,76,423 टीकाकरण हो चुका है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,49,197 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 83,54,69,014 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में सोमवार 25 अप्रैल को कोरोना के 2,541 नए मामले और 30 लोगों की मौत, रविवार 24 अप्रैल को कोरोना के 2,593 नए मामले और 44 लोगों की मौत, शनिवार 23 अप्रैल को कोरोना के 2,527 नए केस और 33 लोगों की मौत, शुक्रवार 22 अप्रैल को कोरोना के 2,451 नए केस और 54 लोगों की मौत, गुरुवार 21 अप्रैल को कोरोना के 2380 नए केस और 56 लोगों की मौत, बुधवार 20 अप्रैल को कोरोना के 2,067 नए केस और 40 लोगों की मौत, मंगलवार 19 अप्रैल को कोविड-19 के 1,247 नए केस और एक मरीज की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में चौथे दिन भी नहीं हुई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर नए संक्रमितों की संख्या में मामूली कमी दर्ज की गई। साथ ही नए संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या भी कम है। ऐसा लगातार कई दिनों से हो रहा है। ऐसे में एक्टिव केस धीरे धीरे बढ़ रहे हैं। वहीं, राहत की बात ये है कि चौथे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। सोमवार 25 अप्रैल की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले रविवार 24 अप्रैल को 12 नए संक्रमित मिले थे। एक दिन पहले शनिवार 23 अप्रैल कोआठ नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 934 केंद्रों में 16670 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
पिछले सात दिनों में नए संक्रमित और स्वस्थ होने वालों का विवरण
18 अप्रैल को नौ नए संक्रमित मिले और चार लोग स्वस्थ हुए, 19 अप्रैल को 12 नए संक्रमित और तीन स्वस्थ, 20 अप्रैल को सात नए संक्रमित और दो लोग स्वस्थ, 21 अप्रैल को छह नए संक्रमित मिले और एक मरीज स्वस्थ हुआ। 22 अप्रैल को 11 नए मरीज मिले और एक मरीज स्वस्थ हुआ। 23 अप्रैल को नौ नए मरीज मिले और तीन मरीज स्वस्थ हुए। 24 अप्रैल को 12 नए संक्रमित मिले और दो मरीज स्वस्थ हुए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.04.25 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92312 हो गई है। इनमें से 88746 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 5 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 61 से बढ़कर 73 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7693 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 275 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.14 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।