Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

देहरादून में कार के खाई में गिरने से चालक की मौत, कार की टक्कर से अधेड़ ने तोड़ा दम


देहरादून जिले में गत रात दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। कालसी क्षेत्र में खाई में कार गिरने से अल्टो सवार की मौत हो गई। वहीं, कैंट क्षेत्र में राह चलते एक व्यक्ति को कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।
कालसी पुलिस के मुताबिक गत देर रात सूचना मिली की कोटी मिनस मार्ग पर जामवा के पास एक अल्टो कार गहरी खाई में गिर गई है। इस पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। जब टीम खाई में उतरी तो तब तक कार सवार की मौत हो चुकी थी। कार में एक ही व्यक्ति सवार था।
पुलिस के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद खाई से शव को बाहर निकाला गया। मृतक युवक की पहचान सुरेश कुमार (32 वर्ष) पुत्र दौलत राम निवासी दुईनाल, भलाड़ू, शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना के संबंध में जानकारी दे ही है। घटनास्थल राजस्व क्षेत्र होने के कारण शव को राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
उधर कैंट क्षेत्र में रात करीब आठ बजे बल्लूपुर फ्लाई ओवर के पास होटल आनंदम के निकट एक अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस को लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी प्रेमनगर की ओर से आ रही एक अज्ञात कार जोकि फॉर्च्यूनर जैसी थी, ने उक्त पैदल व्यक्ति को टक्कर मार दी। कार किशन नगर चौक की तरफ भाग गई है।
पुलिस ने घायल व्यक्ति को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात्र उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्तोष पाल (52 वर्ष) पुत्र रामूराम निवासी दरभंगा बिहार, हाल निवासी चोरखाला चकराता रोड के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक संतोष पाल मजदूरी का कार्य करता था।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।