रुद्रप्रयाग जिले में वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार रात्रि को एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वाहन में दो लोग ही सवार थे। जो बागेश्वर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वे देहरादून की तरफ जा रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
हादसा बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से 18 किलोमीटर पहले घोलतीर के पास हुआ। एनएच 58 स्थान घोलतीर-शिवानंदी के बीच एक बोलोरो कैंपर वाहन खाई में गिर गया। सूचना पर डीडीआरएफ टीम, एसडीआरएफ टीम व 108 एंबुलेंस को मौके पर पहुंची। खाई में रेस्क्यू किया गया तो दो व्यक्ति मृत मिले। दोनों ही बागेश्वर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।
