Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 13, 2026

जम्मू कश्मीर में पकड़े गए नार्को आतंकी माड्यूल कनेक्शन से जुड़े दो लोगों को उत्तराखंड एसटीएफ की मदद से किया गिरफ्तार

नार्को आंकी माड्यूल कनेक्शन के तहत जम्मू कश्मीर में पकड़े गए तो अपराधियों के उत्तराखंड में नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ऐसे अपराधियों की मदद करने वाले दो लोगों को उत्तराखंड एसटीएफ की मदद से जम्मू कश्मीर पुलिस पकड़कर अपने साथ ले गई है। इन आरोपियों को उधमसिंह नगर जिले से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से वाहन रजिस्ट्रेशन से संबंधित नकली कागजात, मोहरें व उपकरण भी बरामद किए गए। इस पूरे ऑपरेशन की कमान उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने स्वंय संभाली। पिछले 20 दिनों से आरोपियों की तलाश की जा रही थी और गत रात इसमें सफलता मिली। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि पिछले माह 30 सितम्बर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो अभियुक्तों को रामबन जिले में करोड़ों रूपये की 34 किलोग्राम कोकीन (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार करते हुए एक नार्को- आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।अभियुक्तों से बरामद की गयी कोकीन उत्तरी कश्मीर से पंजाब लायी जा रही थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में जम्मू-कश्मीर पुलिस को जानकारी मिली कि कोकीन सीमा पार से लायी जा रही थी। पकड़े गये तस्करों ने तलाशी नाकों पर चेकिंग से बचने के लिये वाहन के फर्जी नम्बर प्लेटों और फर्जी कागजात का इस्तेमाल किया था। इन तस्करों के पंजाब स्थित मकान से वाहनों की 38 फर्जी नम्बर प्लेटें, कई फर्जी पंजीकरण प्रमाण पत्र, नकली पासपोर्ट, नकद 5:30 करोड़ रुपये तथा 01 अवैध रिवाल्वर बरामद की गई थी। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये फर्जी कागजात व नम्बर प्लेटें जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखंड में बनाए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस इनपुट को उत्तराखंड एसटीएफ से साझा किया गया था। इस पर इसकी गहन जांच करने और सम्बन्धित अपराधियों को तलाश करने के लिए एसटीएफ की कुमाऊं इकाई को निर्देशित किया गया। सीओ एसटीएफ सुमित पांडे के नेतृत्व में एक टीम को लगाया गया। पिछले 20 दिनों से इस नार्को आतंकी माड्यूल के दो अपराधियों को चिह्नित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन आरोपियों को पकड़ने के लिये जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ एक ज्वांइट ऑप्रेशन जनपद उद्यमसिंह नगर में चलाया गया। इसके तहत अभियुक्तों के कई ठिकानों पर पिछले दो दिनों से लगातार छापेमारी की गयी। इसके फलस्वरूप 02 अभियुक्तों को रूद्रपुर जनपद उद्यमसिंह नगर से गिरप्तार किया गया। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़े गये अपराधियों से भारी मात्रा में उसी तरह के फर्जी कागजात, मोहरें, उनको बनाने के उपकरणों बरामद किए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पूछताछ में दोनों आरोपी ने बताया कि वे दोनों पिछले काफी समय से जम्मू कश्मीर में पकड़े गये आरोपियो के सम्पर्क में थे। साथ ही इस धन्धे में कई वर्षों से लगे हुये हैं। अब उत्तराखंड एसटीएफ इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि उनके द्वारा बनाये गये फर्जी कागजात गैर कानूनी रूप से कहां कहां इस्तेमाल किये गएं हैं । दोनों आरोपियों को देर रात्रि जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस ऑपरेशन में कांस्टेबल जगपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण
1. कृष्ण पाल (27 वर्ष) पुत्र हरदयाल, निवासी पैपुरा, तहसील बिलासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश।
2. दीपचंद (28 वर्ष) पुत्र गेंदन लाल, निवासी पैपुरा, तहसील बिलासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बरामदगी का विवरण
1- प्रिंटर
2- कैंसल्ड पासपोर्ट
3- हार्ड डिस्क
4- रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (निरुद्ध)
5- चेक बुक 10
6- इंश्योरेंस सर्टिफिकेट, निरुद्ध
7- पासपोर्ट कवर
8- ड्राइविंग लाइसेंस-04
9-आधार कार्ड-11
10- गोल्डन स्टैंप पेपर उत्तराखंड
11-मतदाता पहचान पत्र-02
12-लैपटाप
13-हाईस्कूल का सार्टिफिकेट-3
14-इंटरमीडिएट का सार्टिफिकेट-2
15-पेन कार्ड-2
16-पुलिस समाचार सर्विस कार्ड
16-ओपीएस यूटिलिटी सर्विस कार्ड डिजिटल स्टांप मेकर
17- हार्ड डिस्क
18- मोबाइल फोन
19-पेन ड्राइव- 3
20- स्टांप पैड
21-पासबुक -12
22-एटीएम कार्ड-5
23-एक बंद पड़ा मोबाइल
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *